जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो लोग घायल, नौ पर प्राथमिकी
भोरे /गोपालगंज
भोरे थाना क्षेत्र के घोरठ गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मामले में पीड़ित के बयान पर स्थानीय थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के घोरठ गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी ने आरोप लगाया है कि मैं अपने पुराने वाले घर पर जा रहा था। इसी बीच गांव के ही पप्पू यादव, धर्मेंद्र यादव सहित नौ लोग लाठी, डंडा व लोहे का रॉड लेकर आए और मारपीट कर जख्मी कर दिए। बचाने आए मेरे चाचा को भी घायल कर दिए।साथ ही गले से सोने का चेन भी निकाल लिए। मामले में पुलिस प्राथमिकी कर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।












