वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा सोनपुर थाना के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन हेतु दिए गए दिशा-निर्देश
आज दिनांक-17.06.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर द्वारा सोनपुर थाना का निरीक्षण करते हुए लंबित एवं महत्वपूर्ण कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रत्येक कांड की अनुसंधान प्रगति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन एवं आरोपपत्र समर्पण की स्थिति का बिंदुवार अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर अनुसंधान पदाधिकारियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कर समयबद्ध रूप से आरोपपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।












