इंस्टाग्राम पर लड़की का अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
दिनांक-30.07.24 को साइबर थाना, सिवान को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. जिसमें आवेदिका द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि उसकी नाबालिग पुत्री का फोटो मो० शेर अली एवं जरीना खातून के द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल किया जा रहा है।
इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाना द्वारा धारा-67 (ए)/67 (बी) आइटी एक्ट एवं 61 (2) बी०एन० एस० तथा 14/15 पॉक्सो एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त मो० शेर अली, पिता सेराजुद्दीन अंसारी, सकिन-पतौआ, थाना-दरौली, जिला सिवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
मो० शेर अली, पिता सेराजुद्दीन अंसारी, साकिन-पतौआ, थाना-दरौली, जिला सिवान।
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
- श्री आशुतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साईबर थाना।
- पु०नि० देवानंद कुमार साईबर थाना एवं अन्य कर्मी।












