2021 से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोरे थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वर्ष 2021 में दर्ज अपहरण मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, भोरे थाना कांड संख्या 356/21, दिनांक 15 अगस्त 2021, धारा 366(4) भारतीय न्याय संहिता (पूर्व आईपीसी प्रावधान) से संबंधित मामले में नामजद अभियुक्त कामेश्वर मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया। वह बिजयीपुर थाना क्षेत्र के बलपुर पट्टोली का निवासी बताया गया है और लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












