शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सिधवलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
गोपालगंज। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिधवलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 84/26 के प्राथमिक अभियुक्त सुतसीम कुमार उर्फ राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत दर्ज है, जिसमें शादी का झूठा प्रलोभन देकर यौन संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया गया है। यह मामला 6 अप्रैल 2026 को सिधवलिया थाना में दर्ज हुआ था। गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र महतो का पुत्र तथा परसौनी, थाना सिधवलिया, जिला गोपालगंज का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।












