बिहार में प्रशासनिक महाफेरबदल: गोपालगंज सदर SDO अनिल कुमार का तबादला, डॉ. प्रेरणा सिंह बनीं नई अनुमंडल पदाधिकारी
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, गोपालगंज सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अनिल कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, उद्योग विभाग, बिहार सरकार में उप सचिव के पद पर कार्यरत डॉ. प्रेरणा सिंह को गोपालगंज सदर का नया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद गोपालगंज प्रशासनिक महकमे में नई नेतृत्व व्यवस्था की शुरुआत होने जा रही है।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, सुशासन को मजबूत करने और विभिन्न जिलों में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला सूची जारी की है। गोपालगंज में नए SDO के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासनिक कार्यों में नई प्राथमिकताओं और योजनाओं को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।












