*दरभंगा में पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार, हड़कंप! पुलिस ने देर रात घर से दबोचा, जानें पूरा मामला, अगली किसकी बारी? *मारपीट मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया*
लौकरिया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार थानाध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित त्रिलोकी चौधरी (पिता- रामाधार चौधरी) को गिरफ्तार किया.बीएनएस की कई धाराओं में दर्ज है मामला पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 190, 190(2), 126(2), 115(2), 109, 121(1), 132, 324(2), 74, 351(2) एवं 352 के तहत मामला दर्ज है.गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.












