AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
July 12, 2026
in देश
0
गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी बिहार से गिरफ्तार

चतरा. पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें बिहार के भोजपुर जिला गिद्धा थाना क्षेत्र के कायम नगर निवासी मो अस्फाक आलम व धनबाद जिला गोनोडीह थाना कादीर नगर निवासी (वर्तमान पता बिहार के भोजपुर जिला गिद्धा थाना क्षेत्र के कायम नगर) सद्दाब अंसारी शामिल है. अपराधियों के पास से एक मोबाइल व प्रिंस खान के सहयोगी द्वारा भेजे गये पैसा का ट्रांजेक्शन डिटेल्स की छायाप्रति बरामद किया है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर कही.उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2025 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी प्रेमचंद सिंह के आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना में प्रिंस खान के विरूद्ध फिरौती या रंगदारी मांगने के आरोप में हंटरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड अनुसंधान के क्रम में धमकी देने, रेकी करने व फायरिंग की तैयारी करने वाले हजारीबाग जिला लोहसिंघना गांव के अमन खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इसके अलावा मुर्तजा अंसारी, मो नाजिम व कृष कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा चुका है.इस कांड के अभियुक्त प्रिंस खान उर्फ हैदर अली के विरूद्ध छापामारी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरोह के अपराधिक कृत्यों को संचालित करने वाला व पैसा रिसिव व ट्रांसफर करने वाला, रेकी करने वाला व शूटर के पास पैसा पहुंचाने वाले उक्त दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. जब्त मोबाईक से प्रिंस खान के सहयोगियों व शूटरों के बीच आर्थिक लेन-देन का प्रमाण मिला है. दोनों के द्वारा विदेश से आर्थिक संबंध व लेन-देन करने की बात स्वीकार किया है. दोनो को जेल भेज दिया गया, वहीं अन्य के विरूद्ध छापामारी अभियान जारी है.गिरफ्तार सद्दाब अंसारी के विरूद्ध बैंक मोड़ व गोविंदपुर थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य मामला दर्ज है. दो करोड़ लेवी लेने के लिए कैसे हुई थी प्लानिंग एसपी ने बताया कि पूर्व में जेल गये नाजिम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी थी. उसने वादी बालू व पत्थर व्यवसायी सह लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह के घर के आसपास की थी और फायरिंग करने का प्लान था.सद्दाब के एक भाई दुबई में है, जो गैंगस्टर प्रिंस खान के लगातार संपर्क में है. उसी के कहने पर सद्दाम धनबाद से डेढ़ लाख रूपये नकद उठाया था, जो शूटरो के बीच फोन पे से भेजा गया था. प्लानिंग के तहत पहले हवाई फायरिंग कर व्यवसायी को डरा कर उससे फिरौती की राशि दो करोड़ राशि लेने की थी. राशि नहीं देने पर उस पर फायरिंग करने का प्लान था.एसपी ने कहा कि इस कांड में शामिल शूटर, समर्थक, सूचना देने समेत अन्य की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान जारी रहेगा. अन्य जिलो के पुलिस से मिल कर कार्रवाई की जायेगी. किसी भी तरह की धमकी की सूचना दें- एसपी एसपी ने सभी तरह के व्यवसायियों से किसी भी तरह की धमकी की सूचना देने की अपील की.उन्होंने कहा कि सूचना व सूत्र से अपराधियों पर कार्रवाई की जा सकती है. आगे उन्होंने कहा कि चतरा पुलिस संगठित अपराध के विरूद्ध लगातार अभियान चलायेगी. कहा कि टेक्निकल सेल से मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस खान दुबे में है. छापामारी टीम में ये थे शामिल छापामारी टीम में चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन, हंटरगंज पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी, हंटरगंज थाना के एसआई नितेश कुमार प्रसाद के अलावा टेक्निकल सेल व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

भृंगीचक गांव में स्वर्ण व्यवसायी से बदमाशों ने लूटे पच्चास हजार नगद सहित 50 लाख के सोने-चांदी के गहने  !!

September 21, 2026
कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

कटेया में शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 178 लीटर देशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

September 21, 2026
ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

ई-रिक्शा से 108 लीटर शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार; दूसरा फरार

September 21, 2026
विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार

September 21, 2026

Recent News