सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी सफलता,
सिवान जिला के मैरवा थाना क्षेत्र से कुल-5.45 लाख के जाली भारतीय नोट बरामद, गिरोह की 01 महिला सहित 02 सदस्य गिरफ्तार
दिनांक 11.07.2026 को मैरवा थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडितपुरा ग्राम में एक गिरोह द्वारा एक घर में जाली भारतीय मुद्रा छापने एवं उसके कारोबार का संचालन किया जा रहा है।

उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, मैरवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदर्भित स्थल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक महिला के घर की विधिसम्मत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त घर से भारी मात्रा में Low Quality जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। बरामद जाली नोटों में 500 रू0 का 750 नोट कुल-3,75000 रू0, 200 रू0 का 150 नोट कुल 30,000 रू0 एवं 100 रू0 का 1400 नोट कुल-1,40000 रू0 तीनों मिलाकर कुल ₹5,45,000 (पाँच लाख पैंतालीस हजार रुपये) के जाली नोट तथा 88,000 की नगद राशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त मौके से जाली भारतीय नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन एवं अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की गई।
बरामद जाली भारतीय मुद्रा एवं अन्य जप्त सामग्री का विधि विज्ञान की टीम तथा लीड बैंक मैनेजर द्वारा सत्यापन कराया गया। जांच में प्रथम दृष्टया बरामद मुद्रा Low Quality जाली भारतीय नोट होने की पुष्टि की गई है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला अभियुक्त ने बताया कि वह अपने भाई मनु दुबे, पिता-श्रीराम दुबे, साकिन-लदी, थाना-गोरेयाकोठी, जिला सिवान एवं पति राजकुमार दुबे, पिता-स्व० बाबूनंद दुबे, साकिन-नेपुरा, थाना-दरौली, जिला सिवान के साथ मिलकर जाली भारतीय मुद्रा के निर्माण एवं वितरण के अवैध कारोबार में संलिप्त थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस संबंध में मैरवा थाना में धारा-178/179/342(1)/341(1)/319(2)/318(4) /338/336(3)/111 (2) बी.एन.एस. के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विदित हो की महिला पूर्व में रसुलपुर थाना कांड सं0-128/18 में जाली नोट के सप्लाई में जेल जा चुकी है। इनके विरूद्ध अन्य आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त महिला का पति राजकुमार दुबे मुफ्फसिल थाना कांड सं0-785/22 में जाली नोट के सप्लाई में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
- मनु दुबे, पिता-श्रीराम दुबे, साकिन-लदी, थाना-गोरेयाकोठी, जिला-सिवान।
- महिला
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- गोरेयाकोठी थाना कांड सं0-398/26, दिनांक 15.01.26, धारा-317 (2)/317 (5)/318 (4)/336(2)/336(3)/3(5) बी.एन.एस. ।
- सिधवलिया थाना कांड सं0 207/23, दिनांक-28.06.23, धारा-413/414/467/468/34 भा.द.वि।
- भगवानबाजार थाना कांड सं0-200/21, दिनांक-08.04.21, धारा-420/468/469 भा.द.वि. ।
- मैरवा थाना कांड सं0-375/25, दिनांक-06.09.25, धारा-303 (2)/317 (2)/317 (5) बी.एन.एस. ।
- मढ़ौरा थाना कांड सं0-289/23, दिनांक-04.12.23, धारा-379 भा.द.वि.।
- गोरेयाकोठी थाना कांड सं0-222/18, दिनांक-06.11.18, धारा-420/467/468/471/414 /489 (ए) (बी) (सी)/34 भा.द.वि.।
- जी.बी. नगर थाना कांड सं0-275/20, दिनांक 15.10.20, धारा-382/411/34 भा.द.वि।
- बनियापुर थाना कांड सं0-136/21, दिनांक-22.04.21, धारा-414 भा.द.वि. ।
जप्त /बरामद समानों की विवरणी
- Low Quality जाली भारतीय मुद्रा 500 रू0 का 750 नोट कुल 3,75000 रू0, 200 रू0 का 150 नोट कुल-30,000 रु० एवं 100 रू0 का 1400 नोट कुल 1,40000 रु० तीनों मिलाकर कुल रू0-5,45,000 (पाँच लाख पैंतालीस हजार रुपये)।
- जाली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर मशीन।
- जाली नोट निर्माण से संबंधित अन्य उपकरण एवं सामग्री।
- नगद राशि-88,000/-
टीम में शामिल सदस्य :-
- सुश्री, गौरी कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा।
- पु.नि. रत्नेश कुमार वर्मा, अंचल पुलिस निरीक्षक, मैरवा।
- पु.अ.नि. राहुल कुमार, थानाध्यक्ष, मैरवा थाना।
- पु.अ.नि. लक्की आनंद।
- परि.पु.अ.नि. कौशलेन्द्र कुमार एवं मैरवा थाना के अन्य कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












