रसूलपुर थानान्तर्गत वांछित एवं 15 वर्षो से फरार चल रहे 01 लाल वारंटी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर सारण जिलान्तर्गत अपराध के मुख्य शीर्षों में वांछित / फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर 15 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी / स्थायी वारंटी विरेश सिंह, पिता वकील सिंह उर्फ शिवजन्म सिंह, साकिन-बड़की जुरापाली, थाना-रसूलपुर, जिला-सारण को गिरफ्तार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
- विरेश सिंह, पिता वकील सिंह उर्फ शिवजन्म सिंह, साकिन-बड़की जुरापाली, थाना-रसूलपुर, जिला-सारण।
गिरफ्तार अभियुक्त का ज्ञात अबतक का अपराधिक इतिहास :-
- रसूलपुर थाना कांड संख्या-66/11, दिनांक-26.06.11, धारा-25 (1-B) A/26/35 आर्म्स एक्ट ।
- रसूलपुर थाना कांड संख्या-67/11, दिनांक-26.06.11, धारा-341/323/324/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
- थानाध्यक्ष रसूलपुर थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












