डीएम व एसपी ने सुनी समस्यांए
बांदा-जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना गिरवा में किया गया। गिरवा के एक फरियादी द्वारा उसके घर के रास्ते में विपक्षी द्वारा दरवाजा खोलने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।ग्राम बड़ोखर के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत की गई।जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर कब्जा दिलाए जाने के निर्देश दिए।मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर पैमाइश के प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।भूमि विवाद के मामलों में मौके पर राजस्व एवं पुलिस की टीम को भेज कर प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में लंबित प्रकरणों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को घर-घर जाकर करने के लिए भी लेखपालों को निर्देशित किया।संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित थाना अध्यक्ष गिरवा एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी तथा नायब तहसीलदार एवं लेखपाल उपस्थित रहे।