नौतन में पुलिस का सख्त वाहन जांच अभियान, अपराध पर लगाम लगाने की मुहिम तेज
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीम ने गाड़ियों की गहन जांच की। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत वाहनों के ओनर पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, हेलमेट की जांच के साथ-साथ वाहनों की डिक्की और अन्य हिस्सों की भी विशेष तौर पर जाँच की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शराब तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करना है। गौरतलब है कि पुलिस ने इन दिनों दिन-रात गश्त बढ़ा दी है और नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चला रही है। इस सख्त रवैये से क्षेत्र में अपराधियों की हिम्मत पस्त हो रही है। छोटी-मोटी ट्रैफिक कमियों वाले वाहन चालक अब सतर्क हो गए हैं और बिना हेलमेट, बिना कागजात तथा ट्रिपल सवारी से बचते नजर आ रहे हैं। पुलिस का यह सक्रिय और सख्त रुख स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ा रहा है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।











