गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थानों से दलालों का पत्ता साफ, दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले में पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि थानों में बिचौलियों या दलालों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित है। इसी क्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज किए हैं। 1. उचकागांव थाना: वाहन छोड़ने के नाम पर मांगे 30 हजार, पहली घटना उचकागांव थाने की है, जहाँ 11 अप्रैल 2026 को एक जब्त वाहन (BR29GB3337) को छुड़ाने के नाम पर राहुल सिंह नामक व्यक्ति द्वारा वाहन मालिक से ₹30,000 की अवैध मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्काल जांच की और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 160/26 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। तथा 2. महिला थाना: वीडियो साक्ष्य के आधार पर ड्राइवर गिरफ्तार, दूसरा मामला महिला थाना गोपालगंज का है। यहाँ 17 अप्रैल 2026 को एक वीडियो साक्ष्य के जरिए खुलासा हुआ कि राहुल कुमार यादव (पिता: बिरेंद्र यादव) ने थाना परिसर में एक महिला से अवैध पैसे की मांग की थी। आरोपी ने थाने के नाम पर ₹5,000 मांगे थे, जिसमें से ₹2,100 लेने की बात सामने आई है। इस संबंध में महिला थाना कांड संख्या 23/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस ने इस मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति अपनाई है। एसपी ने जिले के सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि थानों में किसी भी बिचौलिए का प्रवेश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति पुलिस या थाने के नाम पर अवैध पैसों की मांग करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर: 9031827299 पर दें।












