गोपालगंज पुलिस लाइन में ‘लाइन डे’ का आयोजन: एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) में ‘लाइन डे’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक (SP), गोपालगंज ने स्वयं पुलिस केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया। जिसमे मुख्य रूप से शस्तिका और अनुरोध कक्ष का संचालन: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र में ‘शस्तिका कक्ष’ एवं ‘अनुरोध कक्ष’ का संचालन किया गया। एसपी ने पुलिस बल के जवानों और कर्मियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को बहुत ही गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाना और उनकी कार्यस्थल से जुड़ी बाधाओं को दूर करना है ताकि वे बेहतर तरीके से जनसेवा कर सकें। इस आयोजन से जिले के पुलिस बल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है।












