गोपालगंज: हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज (बिहार)।। जिले की सिधवलिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिधवलिया थाना कांड संख्या 63/26 (दिनांक 05.03.26) के तहत मामला दर्ज था। इन अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिनमें मुख्य रूप से धारा 126(2), 115(2), 118(1),nh 109, 352, और 3(5) BNS शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं जिसमे राहुल महतो, पिता- पिंटू महतो तथा पिंटू महतो, पिता- स्वर्गीय शर्मा महतो
सिधवलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्तों के पैतृक गांव सलेमपुर में छापेमारी की और दोनों को उनके घरों से विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल कागजी प्रक्रिया पूरी कर रही है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को संदेश देते हुए कहा कि वे आम जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।












