भोरे में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई
भोरे/गोपालगंज
भोरे प्रखंड के सिसाई गाँव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को भव्य रूप दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना से हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन कर उनके आदर्शों को याद किया। इसके बाद “भगवान परशुराम की जय” के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर पवन मिश्र, बैजनाथ मिश्र, उदित मिश्र, सुजीत दुबे, सुजीत तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के त्याग, पराक्रम और धर्म के प्रति समर्पण के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।












