AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

सुपौल में हथियार व बाइक के साथ 4 बदमाश दबोचे:वैगनार कार से भाग रहे थे अंतरराज्यीय गैंग के अपराधी,बेलाचौक में पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 2, 2025
in देश
0
0
SHARES
54
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सुपौल में हथियार व बाइक के साथ 4 बदमाश दबोचे:वैगनार कार से भाग रहे थे अंतरराज्यीय गैंग के अपराधी,बेलाचौक में पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

सुपौल जिले की निर्मली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रविवार की रात करीब 9.30 बजे कुख्यात अंतरराज्यीय गैंग के अपराधियों का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई डीएसपी निर्मली राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल (मास्केट), तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक, पटना नंबर की एक वैगनआर कार और कई मोबाइल फोन बरामद हुए किए। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। नदी में कूदकर भागे अपराधी घटना शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच की है। निर्मली थाने के पु.अ.नि. विकास कुमार थाना सशस्त्र बल और गश्ती टीम के साथ देर रात 10 बजे पेट्रोलिंग कर रहे थे। तड़के पांच बजे पुलिस टीम बेला चौक के पास पहुंची। सामने से आ रही ग्रे रंग की वैगनआर (संख्या BR 01 PP 4055) को देखकर चालक ने गाड़ी सड़क किनारे पेड़ में ठोक दी। कार में सवार तीन अपराधी तुरंत गाड़ी से कूदकर भागने लगे और पास के पोखर व नदी की ओर निकल गए। पुलिस ने घेराबंदी की, एक अपराधी को पकड़ा पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। और एक अपराधी को नदी से खदेड़कर पकड़ा । पूछताछ में उसकी पहचान मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के ककड़डोभ निवासी प्रमेश्वर यादव उर्फ पेट्रोलिया (33 वर्ष) के रूप में हुई।तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्तौल (बैरल लंबाई 20 इंच), एक .315 बोर की गोली और दो मोबाइल बरामद हुए एप्पल कंपनी का मोबाइल और SBI का ATM कार्ड बरामद भाग रहे दूसरे अपराधी की पहचान राधे साह (35, साकिन धरहरा, थाना अंध्रामठ, मधुबनी) के रूप में हुई। उसके पास से भी .315 बोर की एक गोली, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल और SBI का ATM कार्ड बरामद किया गया। मौके से पकड़े गए दोनों अपराधियों को विधिवत गिरफ्तार कर जब्ती सूची बनाई गई। पिंटू भी गैंग का हिस्सा उधर, जानकारी मिली कि अंध्रामठ थाना पुलिस ने पहले ही रात में संदेह के आधार पर एक अन्य अपराधी पिंटू यादव उर्फ पंकज कुमार को दो बाइक के साथ पकड़ लिया है। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि वह भी गैंग का हिस्सा है और अपने साथियों प्रमेश्वर यादव, राधे साह और रविन्द्र मंडल (धनछीया वार्ड 07, अंध्रामठ, मधुबनी) के साथ मिलकर वैगनआर कार में तीन युवकों का अपहरण कर मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कराने की साजिश में शामिल था। पिंटू यादव की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक बरामद की कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ मधुबनी व आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में लूट, अपहरण, अवैध हथियार और चोरी सहित कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। गैंग का नेटवर्क बिहार के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस का मानना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगेगी।डीएसपी राजू रंजन कुमार ने बताया कि “गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है। अपराधियों से पूछताछ कर नेटवर्क और उनकी गतिविधियों का खुलासा किया जाएगा। अंतरराज्यीय स्तर पर भी पुलिस समन्वय स्थापित कर रही है।”

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

जमुई में APK फाइल भेजकर 1 करोड़ की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, ऐसे उड़ाता था बैंक खातों से पैसे

June 15, 2026
कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

कटिहार में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार:अपराधिक घटना को अंजाम देने की कर रहा था तैयारी

June 15, 2026

भागलपुर : ड्यूटी में लापरवाही पर थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिसकर्मी निलंबित

June 15, 2026
खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

खगड़िया में अवैध हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, घर से मिला देशी कट्टा और कारतूस

June 15, 2026

Recent News