शिवहर पुलिस की कार्रवाई, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
शिवहर, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिवहर एसपी के निर्देश पर जग- जगह विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह बताया कि नगर थाना पुलिस ने शहर के नबाब हाई स्कूल के पास वाहन चेकिंग चलाया गया। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगा। जब पुलिस ने बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली तब एक युवक फरार हो गया। वही दूसरे युवक की तलाशी के दौरान हथियार के साथ एक अभियुक्त उकनी निवासी सुधांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से आपराधिक इतिहास है. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मौके पर इंस्पेक्टर मंजर आलम, दरोगा श्यामलाल कुमार व अन्य मौजूद।












