नौतन के सेमरिया से युवती का अपहरण
नौतन फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक युवती के अपहरण की घटना सामने आई है। 18 मार्च की रात करीब 8-9 बजे के आसपास 18 वर्षीय एक युवती अपने घर से खेत की ओर गई थी। रास्ते में पहले से छिपे बैठे अपहरणकर्ताओं ने उसे जबरन पकड़ लिया और लेकर चले गए। युवती के परिजनों ने तुरंत सूचना दी कि यह अपहरण पूर्व नियोजित था। अपहृत युवती की मां ने नौतन थाने में लिखित आवेदन देकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। आवेदन में गांव के ही एक युवक को मुख्य आरोपित बताया गया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक पहले से ही युवती को परेशान कर रहा था और इस घटना की साजिश पहले से रची गई थी। पुलिस ने आवेदन दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में यह घटना तेजी से फैल गई है और लोगों में आक्रोश व दहशत का माहौल है। परिजन अपहृत बेटी की जल्द रिहाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी और पूछताछ शुरू कर दी है।












