AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:महिलाओं को ज्यादा करते थे टारगेट, बाइक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर चलते थे

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
June 15, 2026
in देश
0
राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:महिलाओं को ज्यादा करते थे टारगेट, बाइक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर चलते थे
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार:महिलाओं को ज्यादा करते थे टारगेट, बाइक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर लगाकर चलते थे

मुजफ्फरपुर पुलिस ने राहगीरों से छिनतई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अहियापुर थाना क्षेत्र में एक महिला से पर्स छीना गया था। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, आलोक कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो अहियापुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पिछले काफी समय से शहर के अलग-अलग इलाकों में राह चलती महिलाओं और राहगीरों को अपना निशाना बना रहा था। यह कार्रवाई भीखनपुर इलाके में एक महिला से सरेराह पर्स छीनने की घटना के बाद शुरू हुई। अपराधी महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले राहुल कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर छीना गया पर्स और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। राहुल से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का खुलासा किया। अकेले चलने वालों को टारगेट करते थे राहुल से मिली जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गिरोह के 2 अन्य सदस्यों, आलोक कुमार और अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे गिरोह में कुल 4 से 5 सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। गिरोह ने अपराध करने का एक खास तरीका (मोडस ऑपरेंडी) बना रखा था।राहुल कुमार और अभिषेक कुमार बाइक पर सवार होकर निकलते थे। ये दोनों मुख्य रूप से वैसी महिलाओं और राहगीरों को चिह्नित करते थे जो सुनसान रास्तों पर अकेले जा रहे होते थे। फर्जी नंबर प्लेट का करते थे इस्तेमाल पुलिस को चकमा देने और अपनी पहचान छिपाने के लिए अपराधी बेहद शातिराना तरीका अपनाते थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान वे अपनी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे, ताकि यदि कोई सीसीटीवी फुटेज या चश्मदीद पुलिस को गाड़ी का नंबर बताए, तो पुलिस गुमराह हो जाए।वहीं, गिरोह के तीसरे सदस्य आलोक कुमार की भूमिका इस पूरे सिंडिकेट में सबसे अहम थी। आलोक का काम चोरी और छिनतई किए गए मोबाइल, लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर आदि कीमती सामानों को बाजार में ठिकाने लगाना और उन्हें सस्ते दामों पर बेचना था। भारी मात्रा में सामान-आभूषण बरामद पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से भारी मात्रा में लूटा गया सामान बरामद किया है। बरामद सामानों की सूची में विभिन्न कंपनियों के 18 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो बाइक, सोने की एक अंगूठी, कान की बाली, चांदी की पांच जोड़ी बिछिया, महिला से छीना गया बैग और अन्य संदिग्ध सामान शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मोबाइल और जेवरात की बरामदगी से साफ है कि यह गिरोह शहर में कितनी बड़ी संख्या में वारदातों को अंजाम दे चुका था। अन्य की तलाश जारी,एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के पकड़े जाने से शहर में छिनतई की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगेगी,एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

हीरापाकड़ में बंद घर के पीछे से घुसे अज्ञात चोर, 4.70 लाख के गहने-नकदी उड़ाए

September 22, 2026
गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

गोपालगंज में नाबालिग का अपहरण, 5 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली; सहमा पीड़ित परिवार

September 22, 2026
डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

September 22, 2026
आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

आयुक्त की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा

September 22, 2026

Recent News