हत्या के प्रयास व SC/ST एक्ट मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, मझागढ़ पुलिस की कार्रवाई
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मझागढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं SC/ST एक्ट से जुड़े मामले के एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मझागढ़ थाना कांड संख्या-409/26, दिनांक 16 सितंबर 2026 में दर्ज मामले के प्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश सिंह, पिता-राज रोशन सिंह, निवासी गोसिया, थाना मझागढ़, जिला गोपालगंज को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर को अभियुक्तों द्वारा वादी को गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में मझागढ़ थाना में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान के दौरान प्राप्त मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नामजद प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
गोपालगंज पुलिस का कहना है कि अपराध में संलिप्त एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
