हत्या के प्रयास के दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 नामजद आरोपी गिरफ्तार

हथुआ में 4 तो कुचायकोट में 3 प्राथमिक अभियुक्त दबोचे गए, मारपीट व गाली-गलौज से जुड़े मामलों में कार्रवाई
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हथुआ और कुचायकोट थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े दो मामलों में कुल 7 नामजद प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
हथुआ थाना: कांड संख्या 337/26, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 में धारा 126(2), 115(2), 118, 109, 303(2), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के तहत नामजद प्राथमिक अभियुक्त अभिषेक यादव, पिता रामबाबू यादव, निवासी अटवा दुर्ग, थाना हथुआ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मामला 02 अक्टूबर को वादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने से संबंधित है।
इसी थाना क्षेत्र के कांड संख्या 336/26 में नामजद तीन अभियुक्त नीरज यादव, मनेजर यादव एवं हरेंद्र यादव, सभी निवासी अटवा दुर्ग, को भी गिरफ्तार किया गया। मामला वादी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने से संबंधित बताया गया है।
कुचायकोट थाना: कांड संख्या 463/26, दिनांक 03 अक्टूबर 2026 में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में नामजद प्राथमिक अभियुक्त राजू मियां उर्फ राजा हुसैन, साबिर मियां एवं एक महिला, सभी थाना कुचायकोट क्षेत्र के निवासी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 02 अक्टूबर को वादिनी एवं उनकी बहन के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज एवं मारपीट कर जख्मी करने की घटना हुई थी।
पुलिस ने बताया कि मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों से विधिवत पूछताछ के बाद आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गोपालगंज पुलिस की लगातार कार्रवाई से आपराधिक मामलों में वांछित अभियुक्तों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।












