सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत गोपालगंज पुलिस का सघन निरीक्षण
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुपर पेट्रोलिंग अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात तक सघन निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान जादोपुर, नगर, थावे एवं ईओपीएमओ वॉयर हाउस के अंतर्गत संतरी ड्यूटी, रात्रि गश्ती तथा ओडी पदाधिकारी के कार्यों का निरीक्षण किया गया। वहीं श्रीपुर, मीरगंज, फुलवरिया एवं उचकागांव थाना क्षेत्रों में भी रात्रि गश्ती और ओडी ड्यूटी का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान गश्ती वाहनों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की चेकिंग की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आवश्यकता के अनुसार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔴 अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता
सुपर पेट्रोलिंग अभियान के जरिए पुलिस की कोशिश है कि रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाया जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। जिले में पुलिस की लगातार निगरानी से अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।












