गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
सिधवलिया थाना क्षेत्र में 35 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर सिधवलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बिसुनपुर में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान एक घर से कुल 35 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से चन्दन महतो, पिता राजबलम महतो, निवासी बिसुनपुर, थाना सिधवलिया, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
🔴 शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर
गोपालगंज पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी अवैध शराब से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
संदेश: “शराब नहीं, सेहत चुनें और खुशहाल रहें।”












