समाधान दिवस मे 15 शिकायतों का निस्तारण
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 131 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।शेष 116 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद,विद्युत विभाग, पुलिस विभाग,शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,जल संस्थान,नगर पालिका,अवैध कब्जा,चकबंदी,पंचायती राज,पशुपालन,बैंकिंग सेवाओं,जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समयसीमा मे निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों का समाधान किया जाए।कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने तथा शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
…………………












