विवाद शांत कराने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, पैर में गंभीर चोट
गोपालगंज के जंगलिया मोहल्ले की घटना, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।
घायल युवक की पहचान जंगलिया निवासी नूर आलम के पुत्र मोहम्मद इकबाल उर्फ विक्की के रूप में हुई है। बताया गया कि मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान विक्की विवाद को शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच उन पर चाकू से हमला कर दिया गया।
चाकू लगने से उनके पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विवाद की वजह और हमले में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बना हुआ है।












