विजयीपुर में हत्या के प्रयास का मामला: एक नामजद आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान विजयीपुर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, विजयीपुर थाना कांड संख्या 286/26, दिनांक 16 सितंबर 2026, में दर्ज मामले के तहत अयाज अंसारी, पिता महमूद अंसारी, निवासी चटनी टोला गुनिया, थाना विजयीपुर को गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि 16 सितंबर को वादिनी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से घायल किए जाने की सूचना पर विजयीपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
अनुसंधान के दौरान पुलिस को प्राप्त मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण तथा विभिन्न मामलों में वांछित एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।











