AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत! स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित नाइट बस

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 19, 2026
in देश
0
रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत! स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित नाइट बस
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत! स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी नियमित नाइट बस

गोपालगंज/थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक रात्रि बस सेवा का होगा नियमित संचालन, पुलिस ने जारी किए सुरक्षा और संचालन के निर्देश

गोपालगंज, 18 सितंबर 2026। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए गोपालगंज पुलिस ने गोपालगंज/थावे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक नियमित रात्रि बस सेवा संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य रात के समय रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रात्रिकालीन बस सेवा के नियमित एवं सुचारू संचालन के लिए कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बस का संचालन गोपालगंज/थावे रेलवे स्टेशन से निर्धारित मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर रात में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखते हुए बस सेवा की व्यावहारिक समय-सारणी तैयार की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बस के प्रस्थान एवं पहुंचने का समय स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
बस चालक एवं संबंधित कर्मियों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार करने के साथ पर्याप्त संख्या में वैकल्पिक चालकों की व्यवस्था भी रखी जाएगी। बस परिचालन से पहले फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाएगी।
रात्रि परिचालन के दौरान बस में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा तथा यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए मोटरयान शाखा द्वारा आवश्यक नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण भी किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार प्रतिदिन बस परिचालन, यात्रियों की संख्या और सामने आने वाली समस्याओं का संक्षिप्त विवरण संधारित किया जाएगा। आमजन एवं यात्रियों से अपील की गई है कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान निर्धारित बस सेवा और मार्ग का ही उपयोग करें तथा सुरक्षा से जुड़ी किसी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारी या पुलिस को सूचना दें।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check