रपटे में घुसा मासूम,तलाश जारी
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-मां की आंखों के सामने उसका पांच साल का मासूम बेटा अचानक चंद्रावल नदी के पानी में समा गया।बच्चे को बचाने के लिए मां चीखती रही और आसपास मौजूद ग्रामीण पानी में उसकी तलाश करते रहे,लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।सूचना पर पुलिस,एनडीआर एफ टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।हादसा सुबह करीब आठ बजे पड़ोहरा गांव के पास बने टूटे रपटे पर होना बताया गया।मिली जानकारी के अनुसार प्रियांशु पाल पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था।उसकी मां शशि पाल उसे दवा कराने के लिए नांदादेव जा रही थी।चंद्रावल नदी पर बने क्षतिग्रस्त रपटे को पार करते समय मां बच्चे को वहां बनी दीवार के ऊपर से निकाल रही थी।इसी दौरान अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया।बच्चे के नदी में गिरते ही मां ने शोर मचाया।उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर बच्चे को तलाशने लगे।काफी देर तक ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी जब बच्चे का पता नहीं चला तो तहसील प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पैलानी एसडीएम,तहसीलदार,नायब तहसीलदार समेत जसपुरा और पैलानी पुलिस मौके पर पहुंची।एनडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू की।खबर लिखे जाने तक खोज अभियान जारी रहा।
………………………..












