AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

रंगदारी मांगने के मामले में मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 5, 2026
in देश
0
रंगदारी मांगने के मामले में मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रंगदारी मांगने के मामले में मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को राम बालक गिरी, निवासी सिवतागाम गिरी, साकिन बढ़का गांव, थाना मीरगंज को मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी की मांग किए जाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मीरगंज थाना कांड संख्या 425/26, दिनांक 19 अगस्त 2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हथुआ के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई। टीम में मीरगंज थानाध्यक्ष एवं डीआईयू टीम को शामिल किया गया।

विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्याम कुमार यादव, पिता बाबूलाल यादव, साकिन कालोपट्टी, थाना मीरगंज तथा रंजीत कुमार राय, पिता वासुदेव राय, साकिन भैरोपट्टी, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया।

10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी श्याम कुमार यादव ने बताया कि वह जमीन खरीदना चाहता था, लेकिन जमीन का रेट अधिक होने के कारण उसने राम बालक गिरी द्वारा जमीन का रेट बढ़ाए जाने की बात कही। इसके बाद उसने कथित रूप से अपने साथी को विशाल सिंह का आदमी बताते हुए 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की।

अनुसंधान के दौरान राम बालक गिरी से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा मामले में रंजीत कुमार राय की संलिप्तता के संबंध में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त एक सिम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

श्याम कुमार यादव, पिता–बाबूलाल यादव, साकिन–कालोपट्टी, थाना–मीरगंज, जिला–गोपालगंज।

रंजीत कुमार राय, पिता–वासुदेव राय, साकिन–भैरोपट्टी, थाना–मीरगंज, जिला–गोपालगंज।

बरामदगी: रंगदारी मांगने में प्रयुक्त 01 सिम कार्ड।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay