AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

मुरारपट्टी की सोनाली एम्स गोरखपुर में बनीं जूनियर रेजीडेंट, किया नाम रोशन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 6, 2026
in देश
0
मुरारपट्टी की सोनाली एम्स गोरखपुर में बनीं जूनियर रेजीडेंट, किया नाम रोशन
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुरारपट्टी की सोनाली एम्स गोरखपुर में बनीं जूनियर रेजीडेंट, किया नाम रोशन

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी गांव की बेटी सोनाली प्रिया ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के बल पर डॉक्टर बनकर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2018 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने बेतिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया और सफलतापूर्वक पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजीडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
सोनाली की प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, पटना से हुई। डॉक्टर बनने का सपना लेकर उन्होंने नीट की तैयारी घर पर रहकर ही की। उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2018 में नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर मेडिकल की पढ़ाई के लिए उनका रास्ता साफ हुआ। बेतिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा करने के बाद अब वह चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
दो बहनों और एक भाई में सोनाली दूसरे स्थान पर हैं। उनके पिता स्वर्गीय अनिल राम पीडब्ल्यूडी में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां रीता देवी ने संभाली। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी। वर्तमान में रीता देवी पटना में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
सोनाली के बड़े भाई अभिषेक कुमार बीटेक की पढ़ाई पूरी कर बीपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं छोटी बहन स्नेही रिया एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी में जुटी हैं।
सोनाली के डॉक्टर बनने के सफर में उनकी नानी बच्ची देवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जीरादेई प्रखंड के रेपुरा गांव की रहने वाली बच्ची देवी स्वास्थ्य विभाग में पीएचसी मैरवा में एलएचवी के पद पर कार्यरत थीं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सेवाभाव से सोनाली को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
नीट की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए सोनाली का कहना है कि सफलता के लिए कोटा या किसी बड़े शहर में जाकर तैयारी करना जरूरी नहीं है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मन में आत्मविश्वास और मेहनत करने का जज्बा हो तो घर पर रहकर भी बेहतर तैयारी की जा सकती है।
सोनाली अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां रीता देवी को देती हैं। उनका कहना है कि पिता के नहीं रहने के बाद मां ने जिस तरह संघर्ष करते हुए बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को संभाला, उसी का परिणाम है कि आज वह डॉक्टर बन सकी हैं।
सोनाली की इस उपलब्धि पर नौतन प्रखंड में आईटी असिस्टेंट के पद पर कार्यरत उनके मामा अरुण कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News