मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एशोसिएसन जिला इकाई के फूल सिंह,राममिलन द्विवेदी,राजेश तिवारी,मूलचंद्र सोनी के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए अव्यक्तराम तिवारी को सौंपा।जिलाध्यक्ष फूल सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग एक लाख 47 हजार शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाए। विशेष टीईटी का आयोजन में उन्हें शामिल किया जाए। सेवाकाल 62 वर्ष किया जाए।चिकित्सीय अवकाश दिए जाएं। स्थानांतरण प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाए।डीबीटीसी, टीईटी की अर्हता रखने वाले शिक्षामित्रों को नियमित अध्यापक बनाया जाए।इस दौरान मधु प्रजापति,प्रमोद कुमार सिंह,शिवबरन सिंह,पुष्पा सिंह,कल्पना निगम,रेनू बघेल, रामराज आदि मौजूद रहे।
………………………….












