मां गायत्री फिल्म ट्रेनिंग सेंटर में डांडिया महोत्सव आयोजित, कई संस्थान के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
सीवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


एम. जी. फिल्म ट्रेनिंग सेंटर धनौती, सिवान, बिहार के तत्वावधान में रविवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सिवान जिला के विभिन्न प्रखंडो के अलावा अन्य जिलों के प्रखंडो के भी कलाकारों ने हिस्सा लिया । माँ गायत्री फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर के परिसर मे आयोजित इस डांडिया महोत्सव में मां गायत्री फिल्म प्रोडक्शन, BS मूवी मस्ती एवं राजश्री मानव सेवा संस्थान ने व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया व सरपंच ने कहा कि डांडिया हम सभी के लिए नया है, जो गुजरात का प्रमुख पारंपरिक-धार्मिक लोक नृत्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी नेता व को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मंटू तिवारी आमंत्रित थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुखिया विनय चौहान व सरपंच देवेंद्र साह को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में माँ गायत्री की पूजा की गई। माँ की पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ा गया तत्पश्चात सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में माँ गायत्री फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र छात्राएं के आलावा भारतीय संगीत महाविद्यालय मड़कन से समृद्धि कुमारी, पीहू कुमारी, सृष्टि कुमारी, परिधि कुमारी, अंशिका कुमारी व आरोही कुमारी तथा जीपीएस पब्लिक स्कूल के अनु कुमारी वंदना कुमारी वर्षा कुमारी शिवानी कुमारी व मधु कुमारी ने हिस्सा लिया। इनके अलावा धनौती गांव की रश्मि कुमारी प्रभा कुमारी रितु कुमारी भवानी कुमारी पुष्पा कुमारी तथा काजल कुमारी ने भी हिस्सा लिया। मंच का संचालन सुदामा भगत एवं विकास पांडेय ने किया। प्रोड्यूसर एस.एल.एस. बसंत ने कहा कि इस कार्यक्रम को इस रूप में पहुंचने कर श्रेय डांडिया नृत्य अध्यापिका अलका कुमारी को जाता है। मौके पर प्रोड्यूसर एस.एल.एस. बसंत, मैनेजर पन्नालाल कुशवाहा, सचिव विकास पाण्डेय, डॉ. फिरोज अंसारी, सलमा खातून, मिलन सिंह, दिनेश पाठक, धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रवीण कुमार, निपु कुमारी, विरेन्द्र यादव, सुगान्ती देवी, लालबाबू लहरी, अलका कुमारी, सुदामा भगत, चंद्रमा यादव, विनायक कुमार सिंह, राहुल कुमार, निशु कुमारी, राज बल्लम राम आदि मौजूद रहे।












