AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

मांझागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम गांजा व तीन चाकू बरामद, एक गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 10, 2026
in देश
0
मांझागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम गांजा व तीन चाकू बरामद, एक गिरफ्तार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मांझागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम गांजा व तीन चाकू बरामद, एक गिरफ्तार

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। मांझागढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ और तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2026 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि श्रीरामपुर गांव में एक व्यक्ति अपने घर से गांजा जैसे मादक पदार्थ की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए कार्रवाई की।

पुलिस टीम जब श्रीरामपुर निवासी मनोज कुमार के नए घर के पास पहुंची, तो एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सनोज़ कुमार, पिता-कृष्ण ठाकुर, निवासी श्रीरामपुर, थाना मांझागढ़, जिला गोपालगंज बताया।

तलाशी के दौरान एक लाल रंग के प्लास्टिक के थैले में सफेद प्लास्टिक से लिपटी 20 पुड़िया बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, जांच में पुड़िया के अंदर गांजा जैसा मादक पदार्थ पाया गया, जिसका इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 47 ग्राम पाया गया। तलाशी के क्रम में तीन चाकू भी बरामद किए गए।

मामले में मांझागढ़ थाना कांड संख्या 391/26, दिनांक 08-09-2026 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में संलिप्त अन्य लोगों तथा मादक पदार्थ के नेटवर्क के संबंध में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay