महादेव चौधरी की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दी गई दवाइयां
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट


स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित को-ऑपरेटिव उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व. महादेव चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उनके प्रपौत्र चिकित्सक डॉ. सत्यपाल यादव एवं प्रपौत्र वधू डॉ. प्रीति रानी ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर उनका निःशुल्क इलाज किया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं।
चिकित्सा शिविर के दौरान मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ सैकड़ों लोगों का शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड एवं कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण भी निःशुल्क किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. महादेव चौधरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। डॉ. सत्यपाल यादव एवं डॉ. प्रीति रानी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान स्व. महादेव चौधरी के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया। बता दें कि डॉ सत्यपाल यादव ने अपने दादाजी के सानिध्य में रहकर प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से लिया और आगे चलकर एमबीबीएस डॉक्टर डॉक्टर बनकर अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का मान बढ़ा रहे हैं। साथ ही अपनी डॉक्टर पत्नी संग सीवान सीवान स्थित अपने निजी अस्पताल रेविका हॉस्पिटल में लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
मौके पर सेवानिवृत्त प्राध्यापक पारस नाथ यादव, परमानंद यादव, शिवजी प्रसाद मिश्र, धर्मराज यादव, धर्मवीर यादव, छोटे यादव, रामामूर्ति यादव, संजय यादव, अजय कुमार यादव, पवन कुमार यादव, सत्यनाम यादव, अमित यादव, दीपु यादव, अमन यादव, अभिराज यादव सहित महादेव चौधरी परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही।












