मध्य विद्यालय गहनी चकिया की शिक्षिका जोहरा फिरदौस को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 , शिक्षा जगत में खुशी !!
नवाचार , इको क्लब सहित 26 शिक्षण बिंदुओं में बेहतर करने वाले शिक्षकों को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 !!
प्रशस्ति पत्र ग्रहण करती जोहरा फिरदौस !
पंचदेवरी – शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 में चयनित 18 शिक्षक /शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया , पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय गहनी चकिया की शिक्षिका जोहरा फिरदौस को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान । उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलते ही शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ साथ बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया । विदित हो कि जोहरा फिरदौस मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली हैं , जो बीएससी वन की परीक्षा में सफलता के बाद मध्य विद्यालय गहनी चकिया में कार्यरत है । जोहरा फिरदौस को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय और सराहनीय योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 से नवाजा गया है। यह पुरस्कार उनके द्वारा छात्रों के भविष्य को संवारने और शिक्षण शैली में नवीन प्रयोगों को बढ़ावा देने के अथक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि नवाचार को बढ़ावा , इको क्लब के माध्यम से बच्चों को पढ़ने में रुचि सहित कई बिंदुओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया था । जोहरा फिरदौस उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026 के मिलने के बाद प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार , विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अम्बालिका तिवारी , स्नेहलता देवी , मैनेजर राम , अदालत हुसैन , अ० कु० द्विवेदी , नीतू मिश्रा , जनार्दन ओझा , मनोज पांडे , केशव तिवारी , सुनील शर्मा , बीरेन्द्र सिंह सहित कई शिक्षक / शिक्षिकाओ ने बधाई के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है !!












