मंडलायुक्त को सौपा ज्ञापन
बादा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-ग्राम पंचायत मुरवल बबेरू में 15 सितंबर की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे करीब 100 गोवंशों को कथित रूप से हांककर ले जाने के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर गौरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि ग्रामीणों के अनुसार रात्रि के समय ग्राम प्रधान आलमपुर मोइन खान तथा उनके साथ मौजूद बताए जा रहे 8-10 लोगों द्वारा बड़ी संख्या में गोवंशों को हांककर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने संदेह होने पर गोवंशों को रोककर मुरवल चौकी पुलिस को सौंपा।समिति ने पूरे प्रकरण की जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले में यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि इतनी बड़ी संख्या में गोवंश कहां से आए।किसके आदेश पर ले जाए जा रहे थे और उन्हें कहां ले जाने की तैयारी थी। ग्राम पंचायत सचिव के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि सचिव ने रात्रि में गोवंशों को ले जाने के संबंध में किसी प्रकार का आदेश देने अथवा जानकारी होने से इनकार किया है।यदि संबंधित गौशाला में उस समय लगभग 60-65 गोवंश ही मौजूद बताए जा रहे थे,तो रात्रि में करीब 100 गोवंशों के मिलने की स्थिति की भी जांच आवश्यक है। प्रशासन से गौशाला के रजिस्टर,गोवंशों की संख्या,टैगिंग रिकॉर्ड,आवागमन संबंधी अभिलेख,सीसीटीवी/वीडियो फुटेज तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है।
…………………………..












