AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बैकुंठपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99.35 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 16, 2026
in देश
0
बैकुंठपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99.35 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बैकुंठपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99.35 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

घर के दरवाजे पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता था गांजा, तलाशी में 40 पुड़िया बरामद

गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 99.35 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मौके से गांजा के अलावा लकड़ी और लोहे से बनी तीन कटनी भी बरामद की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 16 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 अक्टूबर को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के दरवाजे पर गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान चंद्रमा मांझी, पिता स्वर्गीय शिवजी मांझी, निवासी हरदिया, थाना बैकुंठपुर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई।

इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिसम्मत तरीके से उसके घर के दरवाजे पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान काले रंग की पॉलीथिन में रखी गांजा जैसी मादक सामग्री की कुल 40 पुड़िया बरामद की गईं। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद सामग्री का कुल वजन 99.35 ग्राम पाया गया। इसके अतिरिक्त लकड़ी एवं लोहे से बनी तीन कटनी भी जब्त की गईं।

इस मामले में बैकुंठपुर थाना कांड संख्या 495/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की जांच मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

पुलिस की अपील: जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना के लिए गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9031827299 पर संपर्क किया जा सकता है।

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check