— प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को नाट्य मंचन से करेंगे जीवंत — कल्लू सिंह राजपूत
— सेवा संकल्प अभियान राष्ट्र निर्माण के संकल्प जन जन पहुँचाने का सार्थक प्रयास
बाँदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाये जा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ” नमों सेवा – अनकही कहानियों ” का नाट्यमंचन के माध्यम से किया जायेगा l भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जन कल्याण के लिए किये गये प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आये व्यापक बदलाव को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जायेगा l गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को सम्बाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जायेगा l उन्होंने बताया कि ” नमों सेवा – अनकही कहानियों की प्रस्तुति को सरल, सम्बेदनशील और संगीतमय स्वरुप दिया गया है l जिससे मोदी जी की सेवा यात्रा और जन कल्याण के सन्देश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाया जा सके l भाजपा का यह अभियान सेवा, सुशासन अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन जन तक पहुँचाने का प्रयास है l प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी उतराम सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आनंदी साहू, ममता मिश्रा, अमित सेठ भोलू, जिला मंत्री दुर्गा चौरसिया, सोशल मीडिया के संयोजक ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे l












