दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में गोपालगंज पुलिस, पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भीड़ नियंत्रण से लेकर यातायात व्यवस्था तक पुलिस की पैनी नजर, शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने की तैयारी
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।
गोपालगंज। दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए गोपालगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी विभिन्न पूजा स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गोपालगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
गोपालगंज पुलिस का संदेश: आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण पूजा और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है।












