दहेज हत्या कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज। अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर गोपालगंज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त मोखतार माली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कुचायकोट थाना कांड संख्या-399/26, दिनांक 27 अगस्त 2026, धारा 80/61(2) बीएनएस (दहेज हत्या) के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त पै० स्व० शिवशरण माली, ग्राम-मणियारा, थाना-पचायकट, जिला-गोपालगंज का रहने वाला बताया गया है।
चार चक्का वाहन की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 को दहेज में चार चक्का वाहन की मांग पूरी नहीं किए जाने को लेकर वादी की पुत्री के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि बाद में उसकी हत्या कर शव को छत पर छिपा दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गोपालगंज पुलिस का कहना है कि अपराध एवं फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।












