AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

थावे मंदिर में निर्धारित शुल्क से अधिक पार्किंग वसूली का मामला, एक गिरफ्तार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 19, 2026
in देश
0
थावे मंदिर में निर्धारित शुल्क से अधिक पार्किंग वसूली का मामला, एक गिरफ्तार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

थावे मंदिर में निर्धारित शुल्क से अधिक पार्किंग वसूली का मामला, एक गिरफ्तार

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। थावे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने के मामले में थावे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से कार पार्किंग के नाम पर मनमानी राशि वसूले जाने का मामला सामने आया था।

मामले की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष, थावे द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए सत्यापन एवं आवश्यक जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए गए।

पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई कि प्रशासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क की पर्ची प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर कार पार्किंग के लिए 60 रुपये शुल्क निर्धारित था। वहीं वर्ष 2026 के निर्धारित शुल्क से संबंधित कोई शुल्क पर्ची अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थावे थाना कांड संख्या-221/2026, दिनांक 14 सितंबर 2026 दर्ज कर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अनुसंधान शुरू किया गया। कार्रवाई के क्रम में प्राथमिक अभियुक्त अजय कुमार राम, पिता-स्व. दयाशंकर राम, निवासी विदेशी टोला, थाना थावे, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी जारी है।

श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील

गोपालगंज पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की है कि पार्किंग के नाम पर किसी भी प्रकार की मनमानी राशि की मांग, जबरन वसूली अथवा अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। शिकायत की जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

imunify-bot-check