AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

डेयरी प्लांट संचालक और परिजनों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने और केस उठाने का दबाव, दहशत में परिवार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
October 4, 2026
in देश
0
डेयरी प्लांट संचालक और परिजनों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने और केस उठाने का दबाव, दहशत में परिवार
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डेयरी प्लांट संचालक और परिजनों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने और केस उठाने का दबाव, दहशत में परिवार

कटेया/गोपालगंज : कटेया थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेर खेमराज गाँव से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक डेयरी प्लांट संचालक और उनके पूरे परिवार को गांव के ही दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा घर में घुसकर जान से मारने, रंगदारी मांगने और पुराना केस उठाने की धमकी दी गई है। घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार और उनके संस्थान में काम करने वाले कर्मचारी खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
रात के अंधेरे में लाठी-डंडों और अज्ञात बदमाशों के साथ बोला हमला
पीड़ित डेयरी प्लांट संचालक ज्योतिभूषण तिवारी (पिता- जयप्रकाश तिवारी) ने बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:30 बजे गांव के ही दबंग वोशियर यादव, विकास यादव और निकेश यादव (तीनों के पिता- वीरशेन यादव) अपने साथ 4-5 अन्य अज्ञात हथियारबंद अपराधियों को लेकर अचानक उनके डेयरी प्लांट और घर पर आ धमके।
आरोप है कि इन लोगों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और वहां काम कर रहे कर्मचारियों और परिजनों के साथ बदसलूकी की। अपराधियों ने स्पष्ट शब्दों में धमकी देते हुए कहा, “हमारे खिलाफ जो पहले से केस दर्ज है, उसे तुरंत वापस लो, वरना एक-एक को जान से मार देंगे और पता भी नहीं चलेगा।” इसके साथ ही उन्होंने पूरे परिवार को गांव छोड़कर भाग जाने की चेतावनी दी है।
पुलिसिया कार्रवाई की खुन्नस में रची गई साजिश
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटेया थाना क्षेत्र के वोसीयर यादव के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी, जिसमें संलिप्तता के कारण वोसीयर यादव की मां को जेल भेज दिया गया है। इसी कार्रवाई की खुन्नस में वोसीयर यादव और वीरशेन यादव के बेटे पीड़ित ज्योतिभूषण तिवारी पर मुखबिरी का झूठा आरोप लगा रहे हैं और लगातार जान-माल का नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं।
दहशत में पीड़ित परिवार, प्रशासन से सुरक्षा की गुहार
अपराधियों के खौफनाक इतिहास और इस घटना के बाद से पीड़ित ज्योतिभूषण तिवारी, उनका पूरा परिवार और डेयरी प्लांट के कर्मचारी बेहद डरे हुए हैं। डर के मारे लोग रात भर सो नहीं पा रहे हैं। पीड़ित ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक धमकी (आर्म्स एक्ट व अन्य धाराएं) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़ित ने साफ कहा है कि यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उक्त नामजद आरोपी और स्थानीय प्रशासन की होगी।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
केन्द्रीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई गति, प्रबंध समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

October 28, 2026
नन्हीं बच्ची को मिला अपना परिवार, दत्तक माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान

सासामुसा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक विमुक्त

चाकूबाजी कांड में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार गिरफ्तार

Recent News

imunify-bot-check