🚨 चेकिंग परेड से पुलिस ने कसी कमर, संदिग्ध गतिविधियों और शराब तस्करी पर पैनी नजर
गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने चौकीदारों को असामाजिक तत्वों, जेल से छूटे पेशेवर अपराधियों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को कहा। साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
परेड के दौरान शराब तस्करी और अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चौकीदारों से अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की लगातार निगरानी रखने और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल संबंधित थाना पुलिस तक पहुंचाने को कहा गया।
पुलिस का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था कायम रहे।












