गोपालपुर में पुलिस का कड़ा एक्शन! गुंडा परेड में असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज। पुलिस अधीक्षक गोपालगंज के निर्देश पर जिले में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 06 अगस्त 2026 को गोपालपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुंडा परेड का आयोजन किया गया।
गुंडा परेड के दौरान थाने में सूचीबद्ध असामाजिक तत्वों को बुलाकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने परेड में शामिल लोगों को कानून का पालन करने और समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही पुलिस की ओर से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने की बात कही गई।
गोपालपुर पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।












