गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत विशेष कृषि यंत्र कैंप आयोजित, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग
गोपालगंज ब्यूरो आशीष रंजन श्रीवास्तव रिपोर्ट
आज दिनांक 11.09.2026 को गन्ना यांत्रिकरण योजना वर्ष 2026-27 अंतर्गत भारत सुगर मिल सिधवलिया एवं विष्णु सुगर मिल लि० गोपालगंज में विशेष गन्ना यांत्रीरण कैम्प का आयोजन किया गया जिस में गोपालगंज / सिवान / छपरा एवं पूर्वी चम्पारण आरक्षित क्षेत्र के स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले सैकड़ो किसानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया साथ ही विभिन्न कृषि यंत्र निर्माता एवं अपने अधिकृत विक्रेता आधुनिक यंत्र के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम में दोनो चीनी मिल के अधिकारी / सहायक निदेशक, गोपालगंज के साथ सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी / कर्मचारी भाग लिए। इस दौरान जिन किसानो का कृषि यंत्र का परमिट प्राप्त है उसका वितरण विष्णु सुगर मिल लि० के उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र उपाध्याय एवं भारत सुगर मिल सिधवलिया के कार्यपालक उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं सहायक निदेशक, गोपालगंज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं मेले में उपस्थित किसानो को कृषि यंत्रों क्रय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।












