AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 6, 2026
in देश
0
खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

खेल मैदान में गूंजा जीत का जश्न, तालियों से गूंज उठा इंडोर हाल

बांदा मिनी ओलंपिक का भव्य समापन, डीएम ने कहा—नशे से दूर रहें युवा, खेलों से जोड़ें जीवन

बांदा। खेलों के रोमांच, खिलाड़ियों के उत्साह और हजारों दर्शकों की गगनभेदी तालियों के बीच बांदा मिनी ओलंपिक प्रथम चरण का भव्य एवं दिव्य समापन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा के इंडोर हाल में देर शाम तक चले समारोह में विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
ऐतिहासिक समापन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि युवाओं को नशे जैसे दुर्व्यसनों से दूर रहकर खेल मैदान से जुड़ना चाहिए। खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि मन को भी प्रसन्न रखते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर होते रहेंगे।
कबड्डी में जेएन योद्धा ने मारी बाजी
समापन समारोह का रोमांच कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चरम पर पहुंच गया। जेएन योद्धा और जेएन कॉलेज के बीच हुए जोरदार मुकाबले में जेएन योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएन कॉलेज को 40-26 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
रस्साकसी के महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। खिलाड़ियों के दमखम और जोरदार संघर्ष ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और पूरे इंडोर हाल में लगातार तालियां गूंजती रहीं।
पांडा और भालू दादा की एंट्री ने लूटी महफिल
समारोह में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब बांदा मिनी ओलंपिक का शुभंकर पांडा अपने साथी भालू दादा के साथ इंडोर हाल में प्रवेश कर गया। शुभंकरों के मैदान में पहुंचते ही मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत किया और पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
वालीबाल विजेताओं का हुआ सम्मान
जिलाधिकारी अमित आसेरी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आदर्श राय के नेतृत्व में विजेता वालीबाल सीनियर पुरुष वर्ग की बांदा स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
बैडमिंटन पुरुष एकल ओपन वर्ग में अजफर को स्वर्ण तथा अर्श सईद को रजत, महिला ओपन एकल में गौरी को स्वर्ण तथा मांडवी को रजत और अंडर-15 बालिका एकल में अपूर्वा को स्वर्ण तथा गरिमा को रजत पदक प्रदान किया गया।
ताइक्वांडो की अंडर-21 कैटेगरी में श्रेयांस को स्वर्ण, कबीर को रजत तथा आरएस अथान को कांस्य पदक दिया गया। श्रेयांस का नाम पुकारे जाते ही नन्हे खिलाड़ी के स्वागत में पूरा इंडोर हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
शतरंज में शुभ सोनी को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। टेबल टेनिस जूनियर बालिका एकल वर्ग में वैभवी को स्वर्ण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की रागनी को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
शूटिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शूटिंग प्रतियोगिता में आरव, यशवंत द्विवेदी, श्रेया, नंदिनी, स्मृति और सुमित को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ओपन पुरुष कैटेगरी में डिप्टी लेबर कमिश्नर नासिर खान को भी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
आयोजन से जुड़े लोगों को भी मिला सम्मान
समारोह में उपक्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, आयोजन सचिव एवं जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के महासचिव डा० इन्द्रवीर सिंह, जिला ओलम्पिक संघ के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, गजराज सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव काजी जमीर, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल यादव, प्रकाश पाण्डेय, अभिषेक कुमार, पवन निषाद, महेश प्रसाद गर्ग, राहुल शुक्ला, प्रमोद कुमार, विक्रम कुमार, शिवप्रताप सिंह चंदेल, रितेश सिंह, प्रदीप वर्मा, भानुप्रताप सिंह, वैभव राज सिंह, सुघर सिंह, अमिता कुशवाहा, रामकुमार यादव, विजय पाल सिंह यादव, प्रवीण कुमार पांडेय, रोशन कुमार, सत्येंद्र कुमार और वेद प्रकाश सहित आयोजन से जुड़े अन्य लोगों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश चन्द्र तथा डिप्टी कलेक्टर एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डा० इन्द्रवीर सिंह, सुनील सक्सेना,महेश साहिल ने किया। समारोह के समापन के साथ खिलाड़ियों में अगली प्रतियोगिताओं के लिए नया उत्साह और खेल मैदान को नशामुक्त एवं स्वस्थ युवा पीढ़ी के निर्माण का माध्यम बनाने का संकल्प दिखाई दिया।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

September 11, 2026
सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

September 11, 2026
कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

September 11, 2026

Recent News