AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

किशोरी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 3, 2026
in देश
0
किशोरी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार।
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

किशोरी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का मामला, आरोपी गिरफ्तार।

गोपालगंज। जिले में किशोरियों की सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विजयीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी की अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने तथा यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को एक किशोरी से संबंधित आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और उसके साथ यौन शोषण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद विजयीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया।

मामले में विजयीपुर थाना कांड संख्या 271/26, दिनांक 01.09.2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के नामजद प्राथमिक अभियुक्त रौशन गौंड, पिता—बिंदु गौंड, साकिन—सुदामाचक, थाना—विजयीपुर, जिला—गोपालगंज को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक मैसेंजर से भेजे गए थे फोटो-वीडियो
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि किशोरी के परिजनों के अनुसार, एक फेसबुक मैसेंजर आईडी के माध्यम से किशोरी की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो उसके पास भेजे गए थे। साथ ही, 27 अगस्त 2026 को एक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से भी किशोरी की फोटो एवं वीडियो उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत करने पर आरोपी पक्ष की ओर से कथित तौर पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले का अनुसंधान शीघ्र पूरा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

गोपालगंज ब्यूरो — आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
बीस सूत्री बैठक में विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, प्रभारी मंत्री ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

September 11, 2026
सारण मुख्य नहर के 52 किमी सेवापथ की सड़क की होगी मरम्मत, प्राक्कलन तैयार

सदर अस्पताल की गंदगी और जलजमाव पर डीएम का सख्त एक्शन, तड़के ही पहुंचे अधिकारी

कुचायकोट में स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, 4.70 ग्राम मादक पदार्थ व अन्य सामान बरामद

Recent News