AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का प्रयास, एक गिरफ्तारडेबिट कार्ड व मोबाइल बरामद, दूसरा आरोपी फरार

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 18, 2026
in देश
0
एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का प्रयास, एक गिरफ्तारडेबिट कार्ड व मोबाइल बरामद, दूसरा आरोपी फरार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का प्रयास, एक गिरफ्तार
डेबिट कार्ड व मोबाइल बरामद, दूसरा आरोपी फरार

गोपालगंज ब्यूरो | आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। महम्मदपुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का इंटरनेशनल डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। घटना में शामिल दूसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को महम्मदपुर स्थित एसबीआई एटीएम में दो व्यक्ति रुपये निकासी के दौरान एटीएम से रुपये नहीं निकलने का झांसा देकर कार्ड बदलने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
सूचना मिलने पर महम्मदपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच की। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम चंदन कुमार, पिता उमेश सहनी, निवासी डुमरिया, थाना पानापुर ओपी (मीनापुर थाना), जिला मुजफ्फरपुर बताया।
पुलिस ने विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास से PNB का एक इंटरनेशनल डेबिट कार्ड, जिस पर “MOHAMMD SHAKIL” अंकित है, तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में महम्मदपुर थाना कांड संख्या 293/2026, दिनांक 16.09.2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रही है।
⚠️ पुलिस की अपील
गोपालगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ATM का इस्तेमाल करते समय अपना कार्ड, PIN अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें।
बरामद सामग्री:
🔹 एटीएम/डेबिट कार्ड – 01
🔹 मोबाइल फोन – 01

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay