AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अपमिश्रित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 10, 2026
in देश
0
अपमिश्रित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अपमिश्रित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़
बांदा से सनम मलिक की रिपोर्ट
बांदा-थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मोहल्ला शंकरनगर में अवैध रूप से संचालित नकली एवं अपमिश्रित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 1 अभियुक्त चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू पुत्र मूलचन्द्र निवासी शंकर नगर थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शंकरनगर निवासी चन्द्रप्रकाश उर्फ चन्दू अपने मकान में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर रहा है।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई।पुलिस टीम ने मकान में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण करते हुए अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान मौके से गुटखा बनाने वाली मशीन,अर्द्धनिर्मित गुटखा एवं गुटखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपये है ।अभियुक्त ने बताया कि वह कानपुर से गुटखा निर्माण की सामग्री लाकर अपने मकान में पिछले कई दिनों से अवैध रूप से नकली एवं अपमिश्रित गुटखा तैयार कर रहा था। तैयार गुटखे को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करता था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
…………………

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay